पौड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि पौधे हमारी भूमि के संरक्षण, वर्षा और वन्यजीवों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा कोविड-19 वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन जैसी जीवनदायनी गैस के महत्व को समझाते हुए उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को समझाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प भी लिया।
Discussion about this post