posted on : जुलाई 16, 2021 6:47 अपराह्न
देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया । उन्होंने अनाथ बच्चों के माध्यम से हरेला पर्व और बृक्षारोपण का संदेश दिया। हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति की ओर हमारा ध्यान मोड़ता है और प्रकृति की महत्ता को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की महत्ता स्पष्ट हो गई है। पौधा रोपड़ कार्य से इस कमी को दूर कर सकते है। हरेला पर्व पर अनाथ बच्चों के साथ हरेला टूर का आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। विज्ञान धाम झाझरा, देहरादून में वृक्षरोपण/हरेला पर्व मनाया गया।
हरेला पर्व पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बालिका निकेतन/शिशु निकेतन, केदारपुरम देहरादून से संस्थाओं के अनाथ बच्चों के साथ उनकी बस में बैठककर विज्ञान धाम झाझरा देहरादून पहुँची। विज्ञान धाम के परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा वृक्षारोपण किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा बच्चों को उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं हरेला के महत्व की आवश्यक जानकारी दी गयी।
Discussion about this post