मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए किया सीधा संवाद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2022 3:28 अपराह्न
कोटद्वार । शहर के अंतर्गत व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने एक कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया साथ ही कुछ विषयों पर जरूरी सुझाव भी दिए । रविवार को देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित व्यापार मण्डल के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से सुना एवं मौके पर उपस्थित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को समस्‍याओं के त्वरित समाधान को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापारियों ने भी स्थानीय समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष जोरशोर से उठाया। इस दौरान व्यापारियों ने सब्जी मंडी को अन्यत्र स्थापित किए जाने, बाजार में शौचालय का निर्माण, शहर के अंदर पार्किंग समस्या, अनावश्यक चालान, हॉट बाजार लगाए जाने, शहर में आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने, ट्रैफिक समस्या, पूर्व की भांति मसूरी व गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन, अतिक्रमण, टैक्स संबंधित समस्याओं सहित अन्य विषयों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की ।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को सुनते हुए कुछ विषय पर अपने सुझाव दिए एवं समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के तहत सरकार सभी के साथ है। गरीब और उद्यमी सभी के लिए सरकार संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार का चहुँमुखी विकास हो, हर हाथ के पास काम हो, व्यापारी, किसान और हर नागरिक खुशहाल हो, यही उनका प्रयास है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होना है। उन्होंने कहा कि हम सभी आपसी समन्वय से सभी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं । कहा कि शहर को विकसित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए व्यापारियों के सहयोग एवं एकजुट होने की आवश्यकता है । इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री अजय कुमार, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपतराय भाटिया, उमेश त्रिपाठी, गोविंद लड्ढा, भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पार्षद कमल नेगी, शशी नैनवाल, गायत्री भट्ट, उमेश त्रिपाठी, हरीश खर्कवाल, पार्षद मनीष भट्ट, अमित भारद्वाज, मनोज कुंडलिया, बृजपाल राजपूत, गजेंद्र धस्माना, सुनील थपलियाल, विनोद धूलिया, आशु सतेजा, बिज्जू सुंद्रियाल सहित कई अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.