देहरादून : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिजनों के लिए विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलकनंदा अशोक पत्नी अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण पहाड़ी व्यंजन एवं महिलाओं हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं रही। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही वुमनिया बैण्ड एवं पुलिस आर्केस्ट्रा टीम द्वारा भी अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। अलकनंदा अशोक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दी गयी।
- कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम-
- जलेबी दौड़- आदित्य पोखरियाल
- नीबू दौड़- सबिता
- मास्क डिस्पले- रजनी रावत
- पेन्टिंग डिस्पले- अंकुर रावत
- सुई धागा दौड़- सुमन बिष्ट
- पहाड़ी व्यंजन डिस्पले- प्रिति भट्ट
- फेंसी ड्रैस- अर्णव
- म्यूजिकल चेयर- सविता दास
- मटका फोड़- पुष्पेन्द्र
- रंगोली डिस्पल- कृतिका एवं दिपाली
- मटका बैलेंस- ज्योति भट्ट
- बोरा दौड़- पंकज सिंह
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना विमला गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना निवेदिता कुकरेती, मंदिरा गुंज्याल पत्नी संजय गुंज्याल, लता रावत पत्नी योगेन्द्र रावत आदि उपस्थित रही।
Discussion about this post