उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि): उत्तरकाशी के थाना धरासू के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस द्वारा होटलों ढाबों में शराब पिलाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाने, बाजार में यातायात व्यवस्था निर्विवाद रूप से सुचारू करवाने तथा नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान तथा नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने पर स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा प्रभारी निरीक्षक धरासू, दिनेश कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री व्यापार मंडल अमित सकलानी ने कहा कि जब से दिनेश कुमार ने थाने का चार्ज संभाला है, तब से धरासू क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधरी है और शहर में अमन चैन का वातावरण है। सभी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। एसएचओ धरासू ने इसका श्रेय पूरी धरासू पुलिस टीम को दिया है। इस मौके पर चिन्यालीसौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नागणी पूरन सिंह बिष्ट, सुलीढांग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कोहली, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़ेथी राकेश मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीपल मंडी विजय थपलियाल, गुरजीत रावत, रविंद्र पटेल, नरेंद्र पंवार, कुलबीर मेहरा, धन सिंह महंत, दिंगपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।