• Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us
रविवार, मई 22, 2022
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
liveskgnews
No Result
View All Result

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर किया रेड अलर्ट, बढेगा तापमान

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर किया रेड अलर्ट, बढेगा तापमान

शेयर करें

                                                   
मई 27, 2022 7:37 अपराह्न

देहरादून : अगले दो दिन गर्मी और परेशान कर सकती है। गर्मी लगातार एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। पारा मैदान से पहाड़ तक लोगों को झुलसा रहा है। गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं, जिससे लोग खासे परेशान हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

बारिश को लेकर मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 29 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन दिखना ये होगा कि कितना असरदार रहेगा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को लेकर पांच पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार की बात करें तो राजधानी देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Previous Post

हरिद्वार : सैक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड, चार काॅलगर्ल सहित 07 गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा तय, जानें कार्यक्रम

Liveskgnews

Liveskgnews

Next Post
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा तय, जानें कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा तय, जानें कार्यक्रम

Recent News

उत्तरकाशी : नौगांव ब्लॉक की बनाल पट्टी के कई गांवों में आंधी तूफान ने मचाई जमकर तबाही

उत्तरकाशी : नौगांव ब्लॉक की बनाल पट्टी के कई गांवों में आंधी तूफान ने मचाई जमकर तबाही

मई 22, 2022
चारधाम यात्रा : भूधंसाव होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

चारधाम यात्रा : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 32 घंटे बाद खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू

मई 21, 2022
चारधाम यात्रा : पिछले 10 दिन से बंद हैं कुंड-ऊखीमठ मार्ग, ग्रामीणों में आक्रोश

चारधाम यात्रा : पिछले 10 दिन से बंद हैं कुंड-ऊखीमठ मार्ग, ग्रामीणों में आक्रोश

मई 21, 2022
जदयू को धारदार, सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिये हमारी जमीनी रणनीति तैयार – उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू को धारदार, सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिये हमारी जमीनी रणनीति तैयार – उमेश सिंह कुशवाहा

मई 21, 2022
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत 15 नवम्बर 2013 से हुई थी | समाचार पत्र हिंदी भाषा में देवभूमि उत्तराखण्ड के धर्मनगरी हरिद्वार के ग्राम बसवाखेडी , पोस्ट मंगलौर से हुई थी | समय के साथ साथ समाचार पत्र अपनी कसौटी पर खरा उतरा | जिस तरह तेज गति से डिजिटल भारत का निर्माण होना शुरू हुआ है उसी क्रम में समाचार पत्र ने 15 नवम्बर 2017 को अपना वेब न्यूज़ पोर्टल www.liveskgnews.com शुरू किया है और यूट्यूब पर liveskgnews चैनल की भी शुरुआत की | आज हमारे वेब न्यूज़ पोर्टल /समाचार पत्र एक साथ पब्लिश हो रहे है |

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us

© 2017 - Liveskgnews .

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक

© 2017 - Liveskgnews .