मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : कांग्रेस ने घोषित किये सांगठनिक जनपदों के कार्यकारी अध्यक्ष, देखें सूचि

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2022 11:45 पूर्वाह्न

देहरादून : कांग्रेस ने संगठनात्मक जिलों महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक 26 जिलों में से 17 में नए नामों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में पहले से कार्यरत जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे।खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अपनी टीम में ज्यादातर युवा चेहरों को तरजीह दी है। ये वो युवा चेहरे हैं जो NSUI से लेकर अब तक लगातार कांग्रेस में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और अपने अपने क्षेत्रों में अच्छी पैठ रखते हैं। कुछ चेहरों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कांग्रेस में युवाओं को कमान सौंपी है। अब देखना होगा यह युवा कांग्रेस को किस तरह से नई दिशा देते हैं और संगठन को कैसे मजबूत कर पाते हैं।

कांग्रेस की इस नई जिला और महानगर कमेटी के अध्यक्षों की बात करें तो अधिकतर ऐसे चेहरे हैं, जो छात्र राजनीति से निकलकर अब मुख्य संगठनात्मक इकाइयों के दायित्व संभाल रहे हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि उनके नए ये चेहरे कांग्रेस को ताकत देंगे और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में सफल होंगे। साथ ही इनके सामने कई तरह की चुनौतियां भी होंगी, जिनसे पार पाना आसान नहीं होगा। कांग्रेस में जिस तरह से सीनियर लीडर हमेशा से ही हावी रहे हैं। ऐसे में इन युवाओं के सामने इस बात की चुनौती है कि वरिष्ठ कांग्रेस जनों को किस तरह से समन्वय कर अपने साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गुटबाजी को कैसे साध पाएंगे, यहज्ञभी बड़ा सवाल है? कुलमिलाकर देखा जाए तो कांग्रेस का यह फैसला साहसिक भी है और युवाओं को उनकी काबिलियत दिखाने का मौका देने वाला भी। यहां से कांग्रेस में नई पीढ़ी के नेताओं को आगे लाने का सिलसिला भी शुरू होता नजर आ रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष की सूचि

देहरादून महानगर कांग्रेस की कमान कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जसविंदर सिंह गोगी को सौंपी गई है। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार में सतपाल ब्रहमचारी, हरिद्वार ग्रामीण में राजीव चौधरी, रुड़की ग्रामीण में विधायक विरेंद्र जाति, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पिथौरागढ में अंजु लुंठी, रुद्रप्रयाग में कुंवर सिंह सजवाण, काशीपुर में मुशर्रफ हुसैन, रुद्रपुर में सीपी शर्मा, ऊधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी में मनीष राणा और पुरोला में दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.