रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत मिशन मोड में काम करते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र लक्ष्य हासिल करना करें सुनिश्चित – डीएम हिमांशु खुराना

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी बीडीओ को किया निर्देशित, चाय बागान विकसित करने के लिए प्रत्येक विकासखंड से करायें प्रस्ताव उपलब्ध

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2022 2:42 अपराह्न

 

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास अभिकरण के अन्तर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत मिशन मोड में काम करते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लोगों को पक्के आवास प्रदान करती है। उन्होंने सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द अवशेष निर्माण कार्य पूर्ण करें। प्रत्येक विकासखंड में लक्ष्य के अनुरूप समूहों, ग्राम संगठनों एवं क्लस्टर संगठनों का गठन करते हुए बैंक लिंकेज किया जाए। महिला किसानों को कृषि सखी बनाते हुए जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाए। बीएडीपी एवं एमबीएडीपी के अन्तर्गत अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें। मनरेगा के अन्तर्गत निर्धारित मानव दिवस सृजन एवं मजदूरी का समयबद्व भुगतान के साथ भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जल संरक्षण की दिशा में अमृत सरोवर निर्माण हेतु अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि चाय बागान विकसित करने के लिए प्रत्येक विकासखंड से प्रस्ताव उपलब्ध करें। साथ ही बंजर भूमि पर नैपियर घास लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाए। बैठक में बताया गया कि विकासखंडों द्वारा लक्ष्यों के अनुरूप समूहों, ग्राम संगठनों व क्लस्टर संगठनों का गठन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 1119 में से 1046 आवास पूर्ण हो गए है। जबकि वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 249 आवास में से 221 पूर्ण रूप से बन गए है। मनरेगा के अन्तर्गत जिले में 71107 जॉब कार्ड धारक है। मनरेगा में मानव दिवस सृजन हेतु निर्धारित लक्ष्य 19.38 लाख दिवस के सापेक्ष अभी तक 8.76 लाख मानव दिवस सृजित कर लिए गए है। जल संरक्षण के अन्तर्गत स्वीकृत 76 अमृत सरोवर में से 67 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और अवशेष 9 अम्त सरोवर का कार्य अंतिम चरण में है। आजीविका पैकेज के अन्तर्गत एसईसीसी परिवारों की आय दोगुनी करने के लिए मत्स्य तालाब, न्यूट्री गार्डन, भूमि विकास, जल संरक्षण टैंक, पॉलीहाउस, मुर्गी बाडा, कम्पोस्ट पिट, पावर ब्रीडर आदि उपलब्ध कराए गए है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आंनद सिंह, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा सहित सभी ब्लाकों के विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.