रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2022 8:00 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय रोशनाबाद में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति के सम्बन्ध में चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिये रोड कटिंग के सम्बन्ध में पूर्व की बैठक में संयुक्त निरीक्षण के दिये गये दिये निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी ली । इस पर अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण का काफी कार्य हो गया है।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सड़कों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग को नहीं करना है,उनकी मरम्मत यथाशीघ्र करें तथा जिन सड़कों की मरम्मत के लिये कार्यदायी संस्थाओं को लोक निर्माण विभाग को जो बजट देना है, उसे यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थायें जो भी रोड कटिंग करेंगी,उसकी परमिशन लोक निर्माण विभाग से यथाशीघ्र ऑनलाइन लें तथा उस सड़क की जो कटिंग होनी है, उसकी मरम्मत में जो खर्चा आना है, उसे पूर्व में ही जमा कराना सुनिश्चित करें तभी रोड कटिंग की परमिशन दी जायेगी।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को कुछ जगहों पर ट्यूबवेल के लिये विद्युत कनेक्शन दिये जाने में स्थानीय स्तर पर आ रही दिक्कतों का जिक्र किया, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम से सम्पर्क करें तथा आपसी तालमेल से जो भी मामले हैं, उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी एसडीएम को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।
बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम हरिद्वार से जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत भूमि सम्बन्धी आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में पूर्व में दिये गये निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि भूमि सम्बन्धी लगभग सभी मामलों का निराकरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी प्रक्रियायें पूर्ण करनी हैं, उन्हें आगामी 30नवम्बर,2022 तक पूर्ण करना सुनिश्ति करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, जल निगम, अमृत योजना, विद्यत विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.