रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : डीएम विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में  खड़खड़ी स्थित विद्युत शवदाहगृह के संचालन को लेकर ली बैठक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2022 5:24 अपराह्न
हरिद्वार l  खड़खड़ी हरिद्वार स्थित विद्युत शवदाहगृह के संचालन के संबंध में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में   एक बैठक आहूत की गई l  बैठक में सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि लोगो द्वारा अपने परिजनों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाहगृह में नही किया जाता है अधिकांशतः लावारिसलाशों हेतु ही विद्युत शवदाहगृह का प्रयोग किया जाता रहा है।लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिक, ऋषिकेश के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत शवदाहगृह के जीर्णोद्वार में 142.74 लाख रूपये व्यय होंगें यदि गैस आधारित शवदाहगृह का निर्माण किया जाता है तो उसमें 123.47 लाख रूपये व्ययानुमान है।
नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत शवदाहगृह के संचालन में विद्युत बिलों का भुगतान भी बडी समस्या है। किसी भी शव के दाह संस्कार से 24 घन्टे पूर्व शवदाहगृह को चालू किया जाना आवश्यक होता है, जिसमें बहुत अधिक विद्युत खपत होती है। अध्यक्ष, सेवासमिति द्वारा अवगत कराया गया कि खडखडी स्थित शमशान घाट में डीजल व लकडी आधारित तकनीकी से भी शवों का दहन किया जाता है। अधिशासी अभियन्ता द्वारा कहा गया कि तकनीक में परिवर्तन कर डीजल के स्थान पर गैस का प्रयोग किया जा सकता है।
विचार-विमर्श के उपरान्त जिलाधिकारी  ने  कहा कि चूंकि विद्युत शवदाहगृह में लोगों द्वारा अपने परिजनों के शवों का अंतिम संस्कार किये जाने से परहेज किया जाता है तथा विद्युत शवदाहगृह के जीर्णोद्वार में बहुत अधिक धनराशि व्यय होगी, जबकि उससे कम लागत में गैस तकनीक आधारित शवदाहगृह का निर्माण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विद्युत शवदाहगृह को 24 घन्टे चालू रखने में बहुत अधिक विद्युत खपत होती है l अतः विद्युत शवदाहगृह का जीर्णोद्वार न करते हुए गैस आधारित शवदाहगृह का निर्माण किया जाना चाहिये, जिसे पहले लगे हुए डीजल आधारित शवदाहगृह को परिवर्तित किये जाने हेतु उपस्थित अभियन्ताओं को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये
जिलाधिकारी ने सभी शमशान घाटों का सौन्दर्यकरण आदि कराये जाने के निर्देश भी नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार को दिये गये । इस अवसर पर  नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, सुभाष पंवार, लो. नि. वि. ऋषिकेश विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता सुरेन्द्र सिंह, लो. नि. वि. हरिद्वार के सहायक अभियंता ऋषिराम वर्मा व सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहेl

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.