सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकाल के लिए द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 18 नवंबर को होंगें बंद

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने श्री मदहेश्वर मंदिर पहुंच कर दर्शन किये यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2022 1:11 अपराह्न
रूद्रप्रयाग : द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे। जबकि  21 नवंबर को विभिन्न पड़ावों पर प्रवास के बाद 21 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर जी की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसी दिन मुख्य रूप से  मद्महेश्वर मेला आयोजित होगा। शुक्रवार  को  श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने  श्री मद्महेश्वर मंदिर  सपरिवार भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन किये‌।श्री मद्महेश्वर धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। शनिवार को उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन तथा निरीक्षण किया। उनके साथ कार्याधिकारी आरसी तिवारी भी मौजूद रहे। कार्याधिकारी आरसी तिवारी भी मुख्यकार्याधिकारी के साथ श्री मद्महेश्वर पहुंचे थे।
इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह  ने बताया  कि भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु 18 नवंबर को बंद  हो रहे है। कपाट बंद करने हेतु तैयारियां की जा रही हैं। 21 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने के अवसर पर भब्य रूप से डोली का स्वागत किया जायेगा। मंदिर समिति द्वारा मद्महेश्वर पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाओं हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, दिनेश पंवार प्रकाश शुक्ला, बीरेंद्र बिष्ट,सूरज सिंह नेगी, किशोर कन्हैया, बृजमोहन पवार  आदि मौजूद रहे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने के बाद गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में  भगवान मद्महेश्वर जी शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक साढ़े सात हजार यात्री मद्महेश्वर धाम पहुंच गये हैं। जिनमें से 21 विदेशी भी पहुंचे हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.