मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार अधिनियम तथा अधिसूचित सेवाओं से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2022 2:56 अपराह्न
टिहरी : आयुक्त, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग बी.एस. मनराल की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 तथा अधिसूचित सेवाओं से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित की गई। आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड सेवा अधिकार अधिनियम के तहत 37 विभागों की 409 सेवाएं अधिसूचित की गई है, जो नागरिकों को मुहैया कराई जा रही है। सभी संबंधित पदाभिहित अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुए अधिसूचित सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयान्तर्गत नागरिकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अधिसूचित सेवाओं को नागरिकों को समय से उपलब्ध कराकर उनकी समस्यों का निस्तारण करना राज्य, जिला प्रशासन एवं विभागों का प्राथमिक दायित्व है। कहा कि अधिसूचित सेवाओं और समय सीमा को विभागों द्वारा ही निर्धारित किया गया, यदि कुछ संशोधन करने की आवश्यकता है, तो उच्च स्तर पर भेजना सुनिश्चित करें। यदि किसी सेवा को निरस्त किया जा रहा है, तो उसका ठोस कारण देते हुए लिखित में देते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कहा कि आयोग द्वारा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत स्वतः संज्ञान भी लिया जाता है।
उप सचिव, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग सुन्दर लाल द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011, अधिसूचित सेवाओं, आवेदन प्रक्रियाओं, पदाभिहित अधिकारियों एवं अपीलीय प्राधिकारियों के उत्तरदायित्वों, समय सीमा, शास्तियां, सूचना पट्ट/बोर्ड स्थापित सूचना, पंजिकाओं का रख-रखाव, पत्रावालियों का रख-रखाव, सेवा के अधिकार के तहत प्रेषित की जाने वाली रिपोर्ट के निर्धारित प्रारूप, स्थायी गार्ड फाइल, ऑनलाइन-ऑफलाइन दी जाने वाली सेवाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत समय सीमा कार्यदिवस के आधार पर निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मासिक रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर 03 तारीख तक अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि 05 तारीख तक रिपोर्ट आयोग को प्रेषित की जा सके। कहा कि जिन विभागों में एक से अधिक पदाभिहित अधिकारी हैं, वे जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए, सभी पदाभिहित अधिकारियों से समयान्तर्गत निर्धारित प्रारूप पर मासिक रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा अपने सुझाव भी दिये गये तथा संशयों का निराकरण भी किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीएफओ टिहरी डिवीजन वी.के.सिंह, एसटीओ नामिता सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, प्रतापनगर प्रेमलाल, देवप्रयाग सोनिया पंत, घनसाली के.एन. गोस्वामी, सीओ सदर एस.एस.बलोनी, सीएमएस बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे के नेटवर्क पर धामी सरकार का कड़ा वार, मनःप्रभावी औषधियों के बढ़ते कुप्रयोग तथा इनके गैर-कानूनी व्यापार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान
  • धामी सरकार का बड़ा कदम : सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित
  • यमकेश्वर विधानसभा में बदलाव की आहट, समाजसेवी नेगी बनते जा रहे हैं जनता की पहली पसंद
  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.