रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 35 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2022 4:28 अपराह्न
टिहरी : जनता दरबार कार्यक्रम आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 35 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। दर्ज शिकायतें सड़क, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि विभागों से संबंधित रही।
जनता दरबार कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभावक/शिक्षक संघ राईका ओखलाखाल ने विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण नवीन भवन की स्वीकृति दिलाने,  विद्यालय की चार दीवारी का नवीनीकरण/मरम्मत तथा विद्यालय भवन टैंक से पाईपर्लाअन देकर जलापूर्ति की मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को विद्यालय सुरक्षा हेतु विद्यालय की चार दीवारी का नवीनीकरण/ मरम्मत हेतु मनरेगा के तहत करवाने, भवन में पेयजलापूर्ति हेतु अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी को एक सप्ताह के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्था करने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण के मरम्मत हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
ग्राम रिंयुटि बहेड़ा बमुण्ड के तोता कृष्ण उनियाल ने शिकायत की कि एनएच 94 के विस्तारीकरण से मकान ध्वस्त कर बिना अनुमति के उनके भवन में जल संसथान द्वारा पेय जल टैंक का का निर्माण किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने एडीएम एवं एसडीएम टिहरी को निर्देशित किया कि जिस स्थल पर पेयजल टैंक बना है उसका खसरा नक्शा एवं एलाईमेंट स्पष्ट करते हुये रिपोर्ट उपलब्ध कराये। बौराडी टिनसेड निवासी तबस्सुम ने अपने आवासीय शौचालय को कमरो के पास बनाने का अनुरोध किया जिस पर ईओ नगर पालिका टिहरी को नियमानुसार एक सप्ताह के अन्दर सहायता देते हुये आख्य प्रस्तुत करने को कहा गया। ग्राम सौड के आनन्द चन्द ने आपदा से क्षतिग्रस्त आंगन की सुरक्षा दीवार बनाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने डीएचओ/एसडीएम टिहरी को 16 नवम्बर को संयुक्त रूप् से स्थालीय जांचकर नियमानुसार आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान काला वन तेगना ने ग्राम पंचायत मंजगांव से कालावन तेगना मोटरमार्ग मरम्मत करने का अनुरोध पर जिलाधकारी ने अधि. अभि. लोनिवि थत्युड को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये 21 नवम्बर तक शिकायतकर्ता तथा जिलाधिकारी कार्यलय को अवगत कराने के निर्देश दिये।
जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ एल.एम. चमोला, सीवीओ आशुतोष जोशी, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीईओ बेसिक वी.के.ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.