रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने जीआईसी टटोर नैनबाग में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में सुनी जन समस्याएं, 08 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2022 2:54 अपराह्न
टिहरी : सरदार सिंह रावत आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज टटोर नैनबाग, विकास खण्ड जौनपुर में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 08 शिकायतें दर्ज की गई, जिलाधिकारी द्वारा शिकायती प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समयार्न्तत निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा स्व. सरदार सिंह रावत के स्मारक पर माल्यार्पण, विभागीय स्टॉलों का उद्घाटन एवं निरीक्षण तथा कृषक शांति सिंह रमोला को सहकारिता विभाग के स्टाल पर केसीसी कार्ड निर्गत किया गया। इस मौके पर पिछड़ी, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास समिति नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया तथा जिलाधिकारी के सम्मुख कुछ मांगे रखी गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी को 34वें नैनबाग शरदोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें राजस्व विभाग के स्टॉल पर पंजीकृत करवा लें, जिनका समयान्तर्गत निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। समिति द्वारा रखी गई सभी मांगों पर जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय हेतु प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को भेज दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने रा.प्रा.वि टटोर नैनबाग में टीन शैड की स्वीकृत कर लोनिवि थत्यूड़ को शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कहा कि तहसील नैनबाग में उपनिबन्धक कार्यालय हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा नैनबाग से तहसील तक सीसी मार्ग हेतु लोनिवि थत्यूड़ को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जनता के सभी कार्य व्यवस्थित रूप से हो सके, इस हेतु तहसील में जनरेटर की भी स्वीकृति की गई है। साथ ही इण्टर कॉलेज में सफाई कर्मी की व्यवस्था करने का भी विश्वास दिलाया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 02 आयुष्मान कार्ड बनाये गये एवं 13 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 14 लोगों को खाद, बीज वितरित किये गये। पंचायत राज विभाग द्वारा 50 परिवार रजिस्टर एवं 04 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। बाल विकास विभाग द्वारा नन्दा गौरा योजना के तहत 06 फार्म वितरित किये गये।
शिविर में अध्यक्ष पिछड़ी अनु.जाति/जनजाति विकास समिति नैनबाग डा. विरेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम पंचायत टटोर की क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर एवं पाइपलाइन की मरम्मत करने, प्रधान ग्राम पंचायत खरसोन अनिल बिजल्वाण ने ग्राम खरसोन के अवशेष सड़क निर्माण को मेरा गांव मेरी सड़क में चयनित करवाने, ग्राम ऐन्दी के देवेन्द्र सिंह द्वारा बिजली बिल के संबंध में, ग्राम मरोड़ के खुशीराम नौटियाल ने रा.उ.मा.वि.मरोड़ में आउट सोर्स से नियुक्ति करवाने तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोवनदास द्वारा ग्राम कोड़ी जीप मार्ग पर पुल का निर्माण, ग्राम कोड़ी ग्रामीण मार्ग एवं ग्राम विष्टौंसी खड्ड पर पैदल पुलिया का मरम्मत कार्य करने का अनुरोध किया गया। शिविर में सीडीओ मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता देवी, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम नैनबाग लक्ष्मीराज चौहान, शरदोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत, सीएओ अभिलाषा भट््ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, तहसीलदार साक्षी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शरदोत्सव आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.