• Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us
बुधवार, मई 18, 2022
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
liveskgnews
No Result
View All Result

टिहरी : आगामी मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

टिहरी : आगामी मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें

मई 19, 2022 3:47 अपराह्न
टिहरी : आगामी मानसून अवधि में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत आपदाओं की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनपद से जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के वी.सी. कक्ष से वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि आगामी मानसून अवधि में आपदा की दृष्टि से शैडो एरिया में कनेक्टीविटी की सुविधा न होने से समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैडो एरिया को चिन्ह्ति कर सूची शासन को उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने एसडीआरएफ फण्ड से परमानेंट गाड़ियों की भी मांग की, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा न्यूनीकरण में कई योजनाएं प्रस्तावित की गई है, यदि शासन से पैंसा रिलीज हो जाएं, तो इससे आपदा में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने टीएचडीसी के प्रकरणों से भी अवगत कराया। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि टीएचडीसी के जो भी मुद्दे हैं, उनकी सूची बनाकर भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि बाकी सभी तैयारियां पूरी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया कि मानसून आने से पहले ही सभी अपने-अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर लें। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील, अति संवेदनशील स्थानों का चिन्ह्किरण कर आवश्यक कार्यवाही कर लें। संचार व्यवस्था, खाद्यान्न व्यवस्था, पेयजल, राहत सामाग्री आदि सभी व्यवस्थाएं पहले ही तैयार कर लें। सूचनाओं के अदान-प्रदान हेतु तहसील स्तर पर आपदा कन्ट्रोल रूम बना लें। तहसील स्तर पर आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करवा लें। सड़कों पर मलवा आने, लैंडसलाइड होने पर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर लें। एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ा लें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर भी ग्रामीणांे को प्रोत्साहित कर सक्षम लोगों की टीम बनाकर प्रशिक्षित कर तैयार लें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, डीएफओ टिहरी डिवीजन वी.के. सिंह, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीएसओ अरूण वर्मा, साहसिक खेल विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंस से जुड़े रहे।

1 of 2
- +
Previous Post

मसूरी : हाथी पांव के पास खाई में गिरने से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, SDRF ने किया शव बरामद

Next Post

हेमकुंड आस्था पथ को दुरुस्त करने पहुंचा भारतीय सेना की 418 इंडिपेडेंट इंजीनियरिंग कोर का 20 जवानों का दूसरा दल

Liveskgnews

Recent News

केदारनाथ यात्रा : गौरीकुंड के पास अवरूद्ध मार्ग हुआ सुचारू, डीएम मयूर दीक्षित ने दी जानकारी

केदारनाथ यात्रा : गौरीकुंड के पास अवरूद्ध मार्ग हुआ सुचारू, डीएम मयूर दीक्षित ने दी जानकारी

मई 17, 2022
हिमालय के लिए रवाना हुई रूद्रनाथ की डोली, 19 को खुलेंगे कपाट

हिमालय के लिए रवाना हुई रूद्रनाथ की डोली, 19 को खुलेंगे कपाट

मई 17, 2022
एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, तीन रेडिमिक्स प्लान्ट को किया सीज

एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, तीन रेडिमिक्स प्लान्ट को किया सीज

मई 17, 2022
शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने को लेकर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने को लेकर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

मई 17, 2022
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत 15 नवम्बर 2013 से हुई थी | समाचार पत्र हिंदी भाषा में देवभूमि उत्तराखण्ड के धर्मनगरी हरिद्वार के ग्राम बसवाखेडी , पोस्ट मंगलौर से हुई थी | समय के साथ साथ समाचार पत्र अपनी कसौटी पर खरा उतरा | जिस तरह तेज गति से डिजिटल भारत का निर्माण होना शुरू हुआ है उसी क्रम में समाचार पत्र ने 15 नवम्बर 2017 को अपना वेब न्यूज़ पोर्टल www.liveskgnews.com शुरू किया है और यूट्यूब पर liveskgnews चैनल की भी शुरुआत की | आज हमारे वेब न्यूज़ पोर्टल /समाचार पत्र एक साथ पब्लिश हो रहे है |

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us

© 2017 - Liveskgnews .

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक

© 2017 - Liveskgnews .