posted on : जुलाई 1, 2021 11:28 पूर्वाह्न
दस वर्षों से फरार पांच हज़ार का इनामी हत्या आरोपी अंसार देर रात जामा मस्जिद पाकवाड़ इलाके (मुरादाबाद) से STF उत्तराखंड की देर रात रेड की कार्यवाही में हुआ गिरफ्तार
हत्या के मुकदमे में तीन अन्य साथी काट रहे आजीवन कारावास की सजा
देहरादून : उत्तराखण्ड (जनपद उधम सिंह नगर) मु.अ.सं.- 115/2011, धारा 302/307 भा.द.वि. का 5000 का ईनामी हत्या का आरोपी 10 वर्षो से फरार चल रहा था, को उत्तराखण्ड STF ने गिरफ्तार किया।
उत्तराखण्ड STF द्वारा इनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड STF की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इनामी बदमाशों की तलाश में सक्रिय है। 30 जून 2021 को उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि उधम सिंह नगर आईटीआई का हत्या का आरोपी बदमाश तथा जनपद उधम सिंह नगर के 5000/-रूपये का शातिर ईनामी अंसार पुत्र अली जान उर्फ भूरे, निवासी मोहल्ला पिरूचा पीपलसाना, थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। हाल कुरेशियान वाली गली कस्बा पाकवाड़ा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। अभी पाकवाड़ा मुरादाबाद में है। इस पर STF की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर सीओ STF कुमाऊं द्वारा टीम का गठन किया गया। सूचना पर तत्काल एक टीम मुरादाबाद क्षेत्र रवाना की गई। वर्ष 2011 में आईटीआई थाना क्षेत्र में अब्दुल खालिद की चार लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। चारों हत्यारोपी सगे भाई थे। जिस संबंध में मृतक के भाई अब्दुल कलाम द्वारा थाना आईटीआई में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। हत्यारोपी अंसार घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था। अन्य को पुलिस द्वारा पूर्व में है गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य हत्यारोपी अजीम को STF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2019 में हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आफताब और अंजार को आजीवन कारावास की सजा हो गई है जो हरिद्वार जेल में हैं। तथा अजीम हल्द्वानी जेल मे बंद है। अंसार जामा मस्जिद प्रेम वाली गली कस्बा पाकवाड़ा मेंछुपकर रह रहा था। जहां से अंसार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हत्या के बाद फरार होकर दिल्ली, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों में छुप कर रहा था। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।
एसएसपी STF द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड STF द्वारा इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते इस वर्ष अब तक दो दर्जन से ज्यादा इनामी अपराधी STF द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें से अधिकांश ऐसे थे जो कि कई वर्षों से फरार चल रहे थे उनके द्वारा बताया गया कि आगे भी STF इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- अंसार पुत्र अलीजान उर्फ भूरे, निवासी मोहल्ला पीरुचा पीपलसाना, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। हाल कुरेशियान वाली गली कस्बा पाकवाड़ा, जिला मुरादाबाद उम्र 38 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-
- मु0अ0सं0- 115/2011, धारा 307/302 भा0द0वि0।चलानी थाना आईटीआई
गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम
- निरीक्षक एमपी सिंह
- उप निरीक्षक केजी मठपाल
- उप निरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी
- हे.का. (प्रो) प्रकाश चंद्र भगत
- का. रियाज अख्तर
- का. गुरवंत सिंह
- का. मनमोहन सिंह
- का. राजेंद्र सिंह
- का. सुरेन्द्र कनवाल
Discussion about this post