स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड की टीम द्वारा भवाली नैनीताल वन प्रभाग के फारेस्ट में वन्य जीव तस्करों पर कार्यवाही
दो तस्कर गिरफ्तार,एक लैपर्ड खाल व 03 दांत बरामद
उत्तराखण्ड (एसटीएफ) बरामदगी 01 अदद लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दाँत व गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 9, 39, 49बी, 50, 51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, 1972
एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दांत टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व इस वर्ष 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल तथा 01 मार्च 2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 06 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-
- अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष।
- विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। उम्र 31 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
- 01 लैपर्ड की खाल
- 03 दाँत
- एक वाहन आल्टो कार संख्या- युके04 एन 7620।
गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम
- उप निरीक्षक केजी मठपाल
- उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
- हे.का. (प्रो.) प्रकाश चन्द्र भगत
- का. प्रमोद रौतेला
- का. मनमोहन सिंह
- का. महेन्द्र गिरी
- का. किशोर कुमार
- का. रियाज अख्तर
- का. गुरवन्त सिंह
- का. नवीन कुमार
गिरफ्तारी टीम थाना भवाली टीम
- एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा
- कॉन्स्टेबल अजय कुमार