रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF ने की वन्य जीव तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, एक लैपर्ड खाल व 03 दांत के साथ 02 को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2021 8:16 अपराह्न
स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड की टीम द्वारा भवाली नैनीताल वन प्रभाग के फारेस्ट में वन्य जीव तस्करों पर कार्यवाही
दो तस्कर गिरफ्तार,एक लैपर्ड खाल व 03 दांत बरामद
उत्तराखण्ड (एसटीएफ) बरामदगी 01 अदद लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दाँत व गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 9, 39, 49बी, 50, 51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, 1972
देहरादून : उत्तराखण्ड STF द्वारा एसएसपी एसटीएफ के मार्गदर्शन में लगातार वन्य जीव तस्करों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते सीओ STF डॉ. पूर्णिमा गर्ग के दिशा निर्देशन में निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया । वन्य जीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिलने पर टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से इस पर कार्य करने के उपरान्त आज 04 सितम्बर 2021 को दो वन्य जीव तस्करों अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद किये गये।
बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। अभियुक्तगण इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ जारी है। उक्त मामले में आरक्षी प्रमोद रौतेला व आरक्षी मनमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 दांत टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व इस वर्ष 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल तथा 01 मार्च 2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 06 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-

  1. अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष। 
  2. विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

  1. 01 लैपर्ड की खाल
  2. 03 दाँत
  3. एक वाहन आल्टो कार संख्या- युके04 एन 7620।

गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम

  1. उप निरीक्षक केजी मठपाल
  2. उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
  3. हे.का. (प्रो.) प्रकाश चन्द्र भगत
  4. का. प्रमोद रौतेला
  5. का. मनमोहन सिंह
  6. का. महेन्द्र गिरी
  7. का. किशोर कुमार
  8. का. रियाज अख्तर
  9. का. गुरवन्त सिंह
  10. का. नवीन कुमार

गिरफ्तारी टीम थाना भवाली टीम

  1. एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा
  2. कॉन्स्टेबल अजय कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.