posted on : सितम्बर 6, 2022 5:40 अपराह्न
श्रीनगर : महिला थाना श्रीनगर पर 27 अगस्त 2022 को वादी वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. हरी सिंह, निवासी गांव नकोट गूंठ, ने शिकायती प्रर्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री घर से बिना बताये कही चली गयी है। जिस सम्बन्ध में महिला थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0 04/2022 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त गुमशुदा की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी करते हुए 01 सितम्बर 2022 को कठुआ जम्मू कश्मीर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट
- आरक्षी मनोज भट्ट