posted on : सितम्बर 20, 2021 6:44 अपराह्न
श्रीनगर : महिला थाना श्रीनगर पर 31 जुलाई 2021 को एक स्थानीय युवती ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि सन्नी अहलावत ने उसके साथ पैसों के लेनदेन में धोखाधड़ी, मारपीट एवं गली-गलौज कर दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना श्रीनगर पर मु.अ.सं.- 08/2021 धारा 376/ 323 /506/ 420/ 406/ 120 (बी) भादवि बनाम सन्नी अहलावत पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष महिला थाना उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 19 सितम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सन्नी अहलावत को श्याम विहार थाना छावला जनपद नजफगढ़ साउथ वेस्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियोग उपरोक्त में विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 3 (1) (ब) 2 /3 (1) (घ) एस सी एस टी एक्ट की बढोतरी की गयी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-
- सन्नी अहलावत पुत्र शमशेर सिंह अहलावत निवासी A-162, फेस- 1 गली नम्बर-11, श्याम विहार थाना छावला जनपद नजफगढ़ साउथ वेस्ट नई दिल्ली।
पंजीकृत अभियोगः-
- मु.अ.सं.-08/2021 धारा 376/323/506/420/4006/120 (बी) भादवि0 व 3 (1) (ब) 2 /3 (1) (घ) एस सी एस टी एक्ट बनाम सन्नी अहलावत
पुलिस टीमः-
- थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
- महिला हेड कान्स. प्रो. 28 नापु विजय चौधरी
- कान्स. 111 नापु जेगेन्द्र