posted on : सितम्बर 18, 2021 2:44 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशन में 12 सितम्बर 2021 से महिला थाना श्रीनगर में नारी सशक्त –देश सशक्त की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 01 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा हेतु सशक्त करने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर सागर पुरी (जनपद पौड़ी जूडो ऐसोशियेशन) के माध्यम से महिला थाना श्रीनगर में 20 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा एक्सरसाईज के माध्यम से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, महिला पर किसी चीज से आक्रमण होने पर बचाव सम्बन्धी सभी ट्रिक्स बताये गये। जिसमें आज दिनाँक 18 सितम्बर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका द्वारा महिला थाना श्रीनगर में प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण का डैमोस्ट्रेशन देख कर महिला पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही एसएसपी द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण के उपरान्त इन प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्कूलों / कॉलेजों / कार्यालयों में कार्य करने वाली युवतियों /महिलाओं को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो महिलाओं / छात्राओं के आत्म सम्मान एवं आत्म रक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।