posted on : मार्च 7, 2022 8:58 अपराह्न
ऋषिकेश : चीला पावर हाउस के पास गंगा नदी में 02 युवक डूबे, SDRF उत्तराखंड पुलिस की सर्चिंग जारी। आज 07 मार्च 2022 को देर शाम SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम मय राफ्ट व आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 04 लड़के दिल्ली नजफगढ़ से यहां घूमने आए थे,जिनमे से 02 लड़को का अचानक पैर फिसल जाने के कारण,वे गंगा नदी में डूब गए। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरम्भ किया गया है। अभी तक लापता का कोई सुराग नही लग पाया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
लापता लड़को के नाम
- पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25
- प्रमोद s/o विनोद कुमार , नजफगढ़, उम्र – 25