posted on : अगस्त 31, 2022 5:03 अपराह्न
देहरादून : सोंग नदी रायवाला से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद। आज 31 अगस्त 2022 को थाना रायवाला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सोंग नदी, रायवाला में टापू के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर ढालवाला से इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यु उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सोंग नदी में राफ्ट की सहायता से एक पुरुष के शव को किनारे लाया गया। जिसके उपरांत शव को बॉडी बैग द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। शव की शिनाख्त हेतु आसपास के संबंधित थानों को सूचित कर दिया गया है।
SDRF टीम
- निरीक्षक कवींद्र सजवाण
- का0 मातबर सिंह
- का0 किशोर कुमार
- का0अनूप
- का0 पंकज