posted on : सितम्बर 30, 2021 2:41 अपराह्न
सतपुली : थाना सतपुली पर 28 सितम्बर 2021 को एक स्थानीय युवती सतपुली ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अमित सिंह रौतेला नाम के व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना सतपुली पर मु.अ.सं.- 15/2021 धारा 376 भादवि बनाम अमित सिंह रौतेला पंजीकृत कर विवेचना महिला उप निरीक्षक दीपा शाह के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 29 सितम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अमित सिंह रौतेला को कलियासौड़ श्रीनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- अमित सिंह रौतेला पुत्र वीर सिंह रौतेला निवासी- कफना भरदार, पो0-सोरखाल, थाना रूद्रप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग उम्र- 31 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 19/2021 धारा 376 भादवि बनाम अमित रौतेला
पुलिस टीमः-
- थानाध्यक्ष लाखन सिंह
- उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल
- कान्स. 330 नापु देशराज
- कान्स. 131 नापु कुलदीप