posted on : सितम्बर 24, 2021 1:36 अपराह्न
सतपुली / पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 23 सितम्बर 2021 को एक व्यक्ति प्रदीप बिष्ट को सहकारी बैंक के पास से 61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर में अब तक कुल आबकारी अधिनियम के तहत 10 व्यक्तियों के विरूद्ध 10 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 14/2021 धारा 60 आबकारी अधि.
अभियुक्त का नाम पता
- प्रदीप बिष्ट पुत्र भरत सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम ग्वलाणी, तहसील–लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह
- कान्स. 286 नापु तेज सिंह
- कान्स. 364 नापु अरूण कुमार