posted on : नवम्बर 12, 2021 6:12 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान आज 12 नवम्बर 2021 को अभियुक्त 1- नेपाल सिंह 2- महिला अभियुक्त प्रभा देवी 3- शिवम थाना मोड़ सतपुली के पास से 38 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ वाहन संख्या UP 21BS0779 (आई-20) में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त गांजे को पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मेदानी क्षेत्रों में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लेकर जा रहे थे। जिस संबन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सतपुली पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजे की अवैध तस्करी करने पर 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 18 अभियोग पंजीकृत कर कुल 330.474 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है|
अभियुक्तों का नाम पता
- नेपाल सिंह पुत्र स्व. रेवा राम निवासी- दौलतपुर पतईभूड़, थाना- रजबपुर, जनपद अमरोहा, (उ.प्र.) उम्र- 46 वर्ष ।
- प्रभा देवी पत्नी नेपाल सिंह निवासी- दौलतपुर पतईभूड़, थाना- रजबपुर, जनपद अमरोहा, (उ.प्र.) उम्र- 45 वर्ष ।
- शिवम पुत्र नेपाल सिंह निवासी- दौलतपुर पतईभूड़, थाना- रजबपुर, जनपद अमरोहा, (उ.प्र.) उम्र- 19 वर्ष ।
बरामद माल
- 38 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा
- वाहन संख्या UP 21BS0779 (आई-20)
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 20/2021 धारा 8/20/60 (3) एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष लाखन सिंह
- महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह
- आरक्षी 330 नापु देशराज
- आरक्षी 338 नापु अर्जुन सिंह
- आरक्षी 131 नापु कुलदीप सिंह