posted on : मई 14, 2022 7:01 अपराह्न
पौड़ी : आगामी 15 मई 2022 से जनपद में पुलिस भर्ती प्रारम्भ हो रही है। सभी अभ्यर्थी एवं उनके परिजन भर्ती कराने के नाम पर किसी अंजान व्यक्ति के प्रलोभन में न आये। जनपद पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पुलिस भर्ती करायी जायेगी। एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि लगातार ठगी की घटनाएं जनपद में प्रकाश में आ रही है। इसलिए ठगों से सावधान रहना जरूरी है।