posted on : नवम्बर 3, 2021 6:49 अपराह्न
पौड़ी : उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) के बैनर तले डॉ. अलकनंदा अशोक (अध्यक्षा उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी उपवा जनपद पौड़ी गढ़वाल मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के नेतृत्व में 02 नवम्बर 2021 को जनपद की पुलिस लाईन में उपवा के तत्वधान में दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद की पुलिस परिवार की महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा अपने- अपने घर के आंगन मे रंगोली बनायी गयी। रंगोली प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। विजेताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर प्रेमलाल टम्टा, आर.आई विपेन्द्र सिंह, पेशकार मनीभूषण श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाँई द्वारा पुरुस्कृत किया गया। जनपद पुलिस द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार के बच्चों के वेलफेयर हेतु कार्यक्रम लागातार जारी रहेगे।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं के नाम
- राधिका पत्नी बिक्रम सिंह- (प्रथम)
- रीना रावत पत्नी भगवान सिंह रावत- (द्वितीय)
- साक्षी राय पत्नी जयपाल राय- (तृतीय)
- मंजू कनियाल पत्नी श्री चन्द्र कनियाल- (चतुर्थ)
- कोकिल पत्नी लहरी सिंह- (पंचम)