- परिवार में महिलाओं की हैं महत्वपूर्ण भूमिका
लंढौरा / रूडकी : दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मुनेश पंवार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में महिला दुग्ध समितियों से 92 दुग्ध समितियों की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया । मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानाचार्य अंजना सैनी द्वारा कहा गया कि परिवार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला ही बालक की प्रथम गुरु होती है।
जिस तरह से पत्थर को तराश कर मूर्ति के रूप में उसकी पूजा होती है, वैसे ही महिला भी बालकों को शिक्षित और संस्कारित कर समाज और राष्ट्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं को संस्कारित एवं मर्यादित जीवन जीने तथा बच्चों को संस्कारित करने का आहवान किया उन्होंने कहा की महिला ,पुत्री पत्नी माँ बहन सास बहू के रिश्तो से बनती है प्रत्येक के अंदर गुण और दोष दोनों होते हैं। यदि हमें मर्यादित जीवन जीना है तो दूसरे के गुणों को ढूंढे और गुणों का ही वर्णन करें अपने अंदर आध्यात्मिक शक्तियों का विकास करें तथा धार्मिक और सामाजिक बने ।
उप निरीक्षक ललिता खंडेलवाल ने महिलाओं को आपराधिक दंड प्रक्रिया तथा आपराधिक दंड संहिता मैं महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों तथा पुलिस से संपर्क एवं सहायता स्थापित करने के माध्यम, दूरभाष की जानकारी तथा पुलिस महानिरीक्षक द्वारा महिला डेस्क के बारे में जानकारी दी।श्री ब्रज भूषण एडवोकेट द्वारा महिला उत्थान, महिला सहभागिता, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी तथा महिलाओं को अतीत वर्तमान और भविष्य के संदर्भों का वर्णन करते हुए महिलाओं को 21वीं सदी की नायिका के रूप में बताया मोनिका वशिष्ठ द्वारा महिलाओं पर स्वरचित कविता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर पूनम बरसीलिया, नीलम, अनिता, अनिता सहायक प्रबन्धक महिला डेयरी, लीला गिरी, कृष्णा शर्मा, सुषमा, मोनिका, प्रवेश सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। संचालन सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया