posted on : अक्टूबर 5, 2021 5:00 अपराह्न
कोटद्वार : वन्य-जीव जंतु सप्ताह के अंतर्गत पनियाली सभागार में लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत शामिल हुए, लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वन्य जीव जंतु के लिए मनुष्य द्वारा उत्पन्न की गई समस्याओं पर एक नाटक का मंचन किया गया, जिसको सभी दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा जीव जंतुओं की बनाई हुई पेंटिंगो का प्रदर्शन भी किया गया और उन्हें प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिए गए.
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा इस धरती पर मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के को भी जीने का अधिकार है ,हम लोगों को अपने अधिकारों के साथ-साथ इन्हें जीव जंतुओं के अधिकारों के बारे में भी सोचना चाहिए, इस धरती को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने में छोटे से जीव से लेकर बड़े जीव का हाथ है, जब वही नहीं बचेंगे तो पर्यावरण का चक्कर गड़बड़ा जाएगा और उसके बाद पर्यावरण के साथ-साथ हम भी नष्ट हो जाएंगे, इस बार हमारी सरकार ने निर्णय लिया है, जीव-जंतु सप्ताह इस विद्यालयों में भी मनाया जाएगा, इस मौके पर डीएफओ दीपक सिंह, रेंजर प्रमोद उनियाल, भुवनेश खरकवाल, राकेश मितल, रामकुमार अग्रवाल, भावर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, उज्वला सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रश्मि सिंह, आशा बलूनी, पूनम खंतवाल, भाजपा नगर मंडल के महामंत्री माहेश्वरी बिष्ट, बृजपाल राजपूत, करमचंद गांधी, राजीव प्रजापति, पूनम थपलियाल, मीना बृजवाल, बीना रावत, शशिबाला केष्टवाल, हरि पुंडीर सहित आदि लोग उपस्थित रहें.