posted on : दिसम्बर 28, 2021 2:52 अपराह्न
पौड़ी : कोतवाली पौड़ी पर 18 नवम्बर 2021 को वादी भागीरथी देवी वन आरक्षी सिगड/चैडमुण्डा वीट, पौडी रेंज नागदेव, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि उनके द्वारा मृत मवेशी प्रकरण की जांच के दौरान कु. शीतल पुत्री पिताम्बरी देवी द्वारा माण्डाखाल बाजार में जबरन मवेशी प्रकरण की जांच में राजकीय कार्य में बांधा डालकर गाली गलौज कर मारपीट की है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मु.अ.स.- 51/2021, धारा 332/353/504 भादवि बनाम कुमारी शीतल पंजीकृत कर उक्त अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक सूरत शर्मा के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का गुण दोष के आधार पर सफल निस्तारण हेतु पुलिस टीम गठित करने के लिये निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर 27 दिसम्बर 2021 को महिला अभियुक्त कु. शीतल को माण्डाखाल बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्ता उपरोक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। महिला अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
महिला अभियुक्त का नाम पता
- कुमारी शीतल पुत्री स्वर्गीय श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मांडाखाल, पोस्ट ऑफिस बुआ खाल, पट्टी पैडूलस्यूं, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-21 वर्ष)।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.स.- 51/2021, धारा 332/353/504 भादवि
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक सूरत शर्मा
- आरक्षी 65 नापु प्रतीक चौधरी
- महिला आरक्षी 136 नापु नीलम