posted on : जनवरी 14, 2022 3:14 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, वांछित/वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी (1) वाद संख्या 853/2013, धारा-325/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष को चौपडियों, पाबौ एवं अभियुक्त भूपेश व बबीता को पुलिस टीम द्वारा थाना तिराहा पौड़ी के पास से आज दिनांक 14 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया। जो कि वर्ष 2013 से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्तों का नाम पता
- सुभाष पुत्र कुंदीलाल, निवासी ग्राम चौपड्यो, पट्टी घुड़दौड़स्यू, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-35 वर्ष)।
- भूपेश पुत्र स्व रामलाल, निवासी ग्राम सिमखेत, पट्टी घुड़दौड़स्यू, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
- बबीता पत्नी भूपेश, निवासी ग्राम सिमखेत, पट्टी घुड़दौड़स्यू, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-52 वर्ष)।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
- महिला आरक्षी पूजा राणा
- होमगार्ड सुनील