posted on : नवम्बर 9, 2021 4:11 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 08 नवम्बर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत पाबौ चंपेश्वर रोड़ से एक व्यक्ति सुरेश कुमार को 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 27 व्यक्तियों के विरूद्ध 27 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 48/2021, धारा- 60 (I) आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- सुरेश कुमार पुत्र प्रेमलाल निवासी- ग्राम- सन्यू, पट्टी -घुड़दौड़स्यू, थाना- पौड़ी, जनपद पौड़ी गढवाल, उम्र- 28 वर्ष।
बरामद माल
- 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी 291 नापु रविन्द्र भट्ट
- आरक्षी 392 नापु सुधांश