posted on : अक्टूबर 2, 2021 12:11 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा वांछित अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाऩ संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकृत मु.अ.सं. 39/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रुपेश नेगी उर्फ कार्तिक पुत्र कश्मीर सिंह नेगी निवासी ग्राम गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष जो उक्त अभियोग में 08 माह से फरार चल रहा था, को पुलिस टीम द्वारा 01अक्टूबर 2021 को ग्राम साहबनगर छिद्दरवाला थाना रायवाला जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद पौड़ी, देहरादून व हरिद्वार में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अब तक 42 वांछित अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है|
अभियुक्त का नाम पता
- रुपेश नेगी उर्फ कार्तिक पुत्र कश्मीर सिंह नेगी निवासी ग्राम गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार (उम्र 32 वर्ष)
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं. 39/2021 धारा 3 (1) गैंगस्टर अधिनियम
आपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 303/2020 धारा 419/420/424 भादवि कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल.
- मु.अ.सं. 70/2020, धारा- 419/420 भादवि- कोतवाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- मु.अ.सं. 411/2014, धारा- 406 भादवि0 कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून।
- मु.अ.सं. 02/2015, धारा- 379/411 भादवि0 थाना रायवाला जनपद देहरादून.
- मु.अ.सं. nil/2015, धारा- 41/102 द0प्र0 सं0 व 411 भादवि0 थाना रायवाला जनपद देहरादून।
- मु.अ.सं. 06/2015, धारा- 2(ख)/2(11)/3 गैगस्टर एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर
- कांस्टेबल 190 नापु अमित सिंह रावत
- कांस्टेबल 265 नापु विनीत कुमार
- कांस्टेबल 211 नापु हरीश सीआईयू.