posted on : अक्टूबर 7, 2021 3:16 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। साईबर सैल पौड़ी गढ़वाल में 01 जनवरी 2021 से अब तक कुल 308 शिकायतें प्राप्त हुयी हैं, जिनमें साईबर ठगी के कुल 22 अभियोग (धारा 420 के अन्तर्गत 16 एवं आईटीएक्ट में 06) अभियोग पंजीकृत किये गये। वर्ष-2021 में अब तक साईबर ठगी के शिकार हुये 266 व्यक्तियों के खातो में साईबर सेल पौड़ी गढ़वाल द्वारा कुल रूपये 15,29,800/- की धनराशी लौटाई गयी। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, सूचना पर जनपद साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य सफलता भी प्राप्त की जा रही है।
निवेदन
- आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
- किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
- अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
- अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
- जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
- यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल 155260 कॉल करें या साईबर सैल पौड़ी मो0न0- 8791844177, 8445154040 पर या अपने निकटतम थाने पर सूचना दें।