posted on : अक्टूबर 13, 2021 4:17 अपराह्न
पौड़ी : 09 अक्टूबर 2021 से 11 अक्टूबर 2021 तक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में आयोजित 20 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/ वाहिनी ताइक्वांडो, वुशु, जुडो, जिम्नास्टिक, कराटे क्लस्टर-2021 का आयोजन हुआ। जिसमें एसएसपी पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद पुलिस के कुशल खिलाडियों को उ0नि0 श्री अकरम अहमद के नेतृत्व में प्रतिभाग करने हेतु 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया। जिसके क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर 03- गोल्ड, 02-सिल्वर एवं 02-कांस्य पदक जीते। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज 13 अक्टूबर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी द्वारा टीम के सभी खिलाडियों का उत्साह वर्धन हेतु नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत एवं बधाई देकर भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनपद की वुशु टीम चैंपियनशिप में जनपद पौड़ी गढ़वाल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्राफी प्राप्त की।
विजेता पुलिस टीम
- अकरम अहमद- टीम प्रभारी
- कान्स. 52 लाविश कुमार ने वुशु (90 किग्रा गोल्ड) में प्रथम स्थान।
- म.हे.कान्स. 17 पायल तोमर ने वुशु (56 किग्रा गोल्ड) में प्रथम स्थान।
- कान्स. 214 महेन्द्र ने वुशु (80 किग्रा गोल्ड) प्रथम स्थान।
- कान्स. 31 गुलरेज अली वुशु (65 किग्रा सिल्वर) द्वितीय स्थान।
- कान्स. 149 संजय सिंह ने वुशु (60 किग्रा सिल्वर) द्वितीय स्थान।
- कान्स. 08 मनोज ने ताइक्वांडो (63 किग्रा कांस्य) तृतीय स्थान।
- कान्स. 09 सुरेन्द्र ने ताइक्वांडो (70 किग्रा कांस्य़) तृतीय स्थान।