रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की PWD व PMGSY विभाग की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2022 4:03 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में सड़क निर्माण कार्याे से जुडे विभागों लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की समीक्षा की। निर्मित मोटर मार्गाे के स्थानान्तरण की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई श्रीनगर व कोटद्वार के अधिकारियों को चेताया कि आज ही सांय 08 बजे तक कम से कम 03 सड़के लोनिवि के स्थानान्तरिक करें। जिलाधिकारी ने बड़कोलू पुल की स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिये कि यदि पुल स्थिति जर्जर पायी जाती है तो पुल पर आवागमन को सख्ती से रोका जाय।
शनिवार को आयोजित लोनिवि व पीएमजीएसवाई की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति बनाकर क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों का चिन्हिकरण करते हुए तेजी के साथ प्रस्ताव तैयार करें ताकि इन परिसम्पतियों की एसडीएमएफ के तहत मरम्मत की जा सके। हाल ही में गुजरात में हुई पुल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बड़कोलू पुल की स्थिति को लेकर अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिये यदि पुल आवागमन हेतु मानकों के अनुरुप सही नहीं पाया जाता है तो इस पुल पर आवागमन को रोकने के लिए आवश्यक कदम अठाये जायें। वहीं लक्ष्मण झूला पुल के ट्रेफिक के रेगुलेशन व प्रतिबंधित करने केे लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
मोटर मार्गाे के स्थानान्तरण की खराब स्थिति जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई श्रीनगर व कोटद्वार को चेताया आज सांय 08 बजे तक दोनो विभागों के अधीक्षण अभियन्ता एक साथ बैठकर कम से कम तीन सड़कों को विधिवत रुप से लोनिवि को स्थानान्तरित करें। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि उनकी 51 सड़कों में से 22 सड़को व 01 पुल का लोनिवि को स्थानान्तरण किया जा चुका है जबकि 29 सड़कों को स्थानान्तरित किया जाना शेष है। अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि वर्षा काल से पूर्व विभाग द्वारा 05 करोड़ 60 लाख की लागत से 373.55 किमी0 सड़कों को गढ्ढा मुक्त कर शतप्रतिशत वित्तीय व भौतिक प्रगति प्राप्त की गयी है जबकि वर्षा काल के बाद 316.95 किमी0 सड़कों को गढ्ढा मुक्त कर शतप्रतिशत भौतिक उपलब्धि हासिल की जा चुकी है जबकि 01 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान शेष है।
जिलाधिकारी ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि रेलवें द्वारा उपयोग में लायी गयी परिसम्पतियों के कारण जो सड़के क्षतिग्रस्त हुई है उनके क्लेम के प्रस्ताव रेलवे को प्राथमिकता से प्रेषित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी भूमि हस्तान्तरण के विभिन्न स्तरों पर लम्बित प्रकरणों की वितृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि प्रल्हा्द सिंह, ईई लोनिवि पीएस ब्रिजवाल, केएस नेगी, ईई पीएमजीएसवाई एमएस यादव सहित लानिवि व पीएमजीएसवाई के अन्य अधिशासी अभियन्ता उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.