posted on : अक्टूबर 1, 2021 4:08 अपराह्न
पौड़ी : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 02 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 11:00 से 12:00 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में पैन इंडिया जागरूकता अभियान एवं आउटरीच अभियान का शुभारंभ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में तथा भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा, विधि मंत्री भारत सरकार किरन रिजजू, कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, कार्यपालक अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण लिंक https://www.youtube.com/watch?v=UQR9IJZQVWY पर एवं दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चौनलों पर माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव जिला एवं तालुका/तहसील मुख्यालय पर दिखाया जायेगा। कार्यक्रम का संदेश जनपद के अंतिम पायदान पर खड़े सभी व्यक्तियों तक पहुंच सके, इस हेतु जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।