posted on : अक्टूबर 12, 2021 11:43 पूर्वाह्न
पैठाणी / पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 11 अक्टूबर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत मजरा महादेव से सुनार गांव जाने वाले रास्ते की तरफ से एक व्यक्ति दिलवर सिंह को 64 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 व्यक्तियों के विरूद्ध 17 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 21/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- दिलवर सिंह पुत्र बच्चन सिंह, निवासी-ग्राम- सौठी, थाना- पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र- 44 वर्ष
बरामद माल
- 64 पव्वे (सोलमेट ब्लैक डिलक्स व्हिस्की) अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- प्रताप सिह -थानाध्यक्ष पैठाणी
- आरक्षी 95 नापु नवीन थपलियाल
- आरक्षी 26 नापु सुनील कुमार
- आरक्षी 423 नापु अरविन्द कुमार