posted on : सितम्बर 21, 2021 4:47 अपराह्न
पैठाणी / पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 20 सितम्बर 2021 को एक व्यक्ति नरेंद्र सिंह उर्फ मंगलू को राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैन जाने वाली सड़क के पास से 64 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर में आबकारी अधिनियम के तहत अब तक कुल 09 व्यक्तियों के विरूद्ध 09 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोगः-
- मु.अ.सं.- 18/2021 धारा 60 आबकारी अधि0
अभियुक्त का नाम पताः-
- नरेंद्र सिंह उर्फ मंगलू पुत्र रणजीत सिंह निवासी- ग्राम मरखोला, हाल निवासी- चाकीसैण, थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 34 वर्ष ।
बरामद मालः-
- 64 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक ओमप्रकाश
- कान्स. 166 नापु मनोज कुमार
- कान्स. 107 नापु संजय कुमार