posted on : अक्टूबर 12, 2021 11:42 पूर्वाह्न
पैठाणी / पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 11 अक्टूबर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्ग नर्सरी बैण्ड़ पैठाणी पर अभियुक्त अंकित कुमार को वाहन संख्या UK12TA-0665 (बुलैरो) में 48.37 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्व थाना पैठाणी पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार की जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। माह सितम्बर से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 व्यक्तियों के विरूद्ध 04 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके हैं।
अभियुक्त का नाम पता
- अंकित कुमार पुत्र महेश चन्द्र, निवासी- ग्राम-गुलियारी थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढवाल, उम्र-21वर्ष।
बरामद माल
- 48.37 ग्राम अवैध चरस
- प्रयुक्त वाहन संख्या- UK12TA-0665 (बुलैरो)
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.स.-20/2021, धारा-8/20/60, एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीमः-
- प्रताप सिह -थानाध्यक्ष पैठाणी
- महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
- आरक्षी 170 नापु दिनेश सिंह बुटोला
- आरक्षी 166 नापु मनोज बमस्वाल
- आरक्षी 176 नापु पवन कुमार
- आरक्षी 243 नापु धीरेन्द्र