रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – सीएम पुष्कर सिंह धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2022 5:09 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.