posted on : अक्टूबर 4, 2021 5:05 अपराह्न
कोटद्वार। राईका कुम्भीचौड़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. अजीत गुप्ता भारतीय रेडक्रांस समिति के स्वयंसेवियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार बुडाकोटी द्वारा की गई। भारतीय रेडक्रॉस समिति जनपद पौड़ी के मैनेजिंग कमेटी के द्वारा के उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की कार्यशाला का आयोजन कराया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार बडाकोटी द्वारा की गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य द्वारा डॉ. अजीत गुप्ता मुख्य अतिथि का स्वागत कर उनका बैज अलंकरण किया गया, उनके साथ डॉ. रचित अग्रवाल पीएससी दुगुड्डा, अनिता नेगी व सुनीता का भी स्वागत बैज अंलकरण कर किया गया।
डॉ.अजीत गुप्ता विश्व स्वास्थ संगठन हरिद्वार की ओर से भारतीय रेडक्रॉस के स्वयं सेवियों को विस्तार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के बारे में समझाया गया, साथ ही अनिता नेगी न सुनीता बिष्ट द्वारा भी स्वयंसेवियों को पल्स पोलियों के बारे में विस्तार से बताया गया । मैनेजिंग कमेटी भारतीय रेडक्रॉस समिति अनपद पौड़ी के उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल ने भारतीय रेडक्रांस के स्वयं – सेवियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने पर बल दिया। अपने विचारों मे उन्होंने पूरे कोटद्वार क्षेत्र में 40 टीमों का गठन कर लेने की बात कही है साथ ही जल्द इस अभियान को सफल मनाया जायेगा।इस कार्यशाला को सम्पन्न करवाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका, कर्मचारीगण, बी.एड. प्रशिक्षुओं, के.डे. वर्मा, ए.के वर्मा, ए.वर्मा, राजेन्द्रमणी पूनम पांथरी, सुनील रावत, सुरेश सिंह, ए. के. गुप्ता, के पी. चंदोला,दीवान सिंह रावत, सीता राणा आदि उपस्थित रहे ।