posted on : अक्टूबर 8, 2021 4:59 अपराह्न
लैंसडौन। विधायक निधि से जयहरीखाल इंटर कॉलेज के मैदान पर मंच का निर्माण शुरू होने पर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने खेल मैदान पर चल रहे मंच निर्माण का विरोध करते हुए निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की है। कहा कि गत कई समय से इंटर कॉलेज के इस मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिससे भविष्य में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विरोध करने वाले स्थानीय लोगों में सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीपक रावत, अनुराग धूलिया, ताजवर सिंह, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवचरण सिंह रावत, सतपाल सिंह, दर्शन सिंह आदि लोग है।