posted on : अक्टूबर 11, 2021 5:03 अपराह्न
जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा “नशा मुक्ति/ साइबर क्राइम जनजागरुकता” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गाँवों,स्कूल व कॉलेजों में जाकर लोगों का पुलिस से अच्छे समन्वय स्थापित किये जाने हेतु उनके साथ गोष्टी कर “जागरूकता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में चौकी प्रभारी श्रीकोट, श्रीनगर उपनिरीक्षक मनोज रावत द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम स्वीत में ग्रामीणों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभावों,महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साईबर क्राइम से बचाव सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किये गए।