रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड 19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवाकार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है जिसमें दोनों मंडलों (गढ़वाल व कुमायूँ) के अंतर्गत जनपदों में उक्त सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चे के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।
मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक जखोली में रुद्रप्रयाग के एंट्री पॉइन्ट चिरबिटिया में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले सेवाकार्यक्रम में जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल के नेतृत्व में मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट, संरक्षक रणवीर सिंह सिन्धवाल, डॉ. विकास दुबे और जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण, अंकित रावत, अतुल शाह, देवेश देवशाली, रजत कुमार के मार्गदर्शन में जखोली मोर्चे के पदाधिकारी जयदीप शाह, अवतार सिंह, मनमोहन गुसाईं, आशीष भट्ट, सुभाष नेगीं, गजेंद्र राणा मौजूद रहे।
मोर्चे की पूरी टीम के साथ रुद्रप्रयाग के मुख्य एंट्रीप्वाइंट चिरबिटिया में पहुंचकर समस्त ड्यूटी कर रहे शिक्षक साथियों, पुलिस कर्मियों, सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों तक नोप्रुफ टीम की ओर से सेनिटाइसर, एन95 मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध करवाई गई और सेवा के कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। मोर्चे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे नोप्रुफ टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी।मोर्चे के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग की नोप्रुफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ़संकल्पित है और जनसेवा में कार्य मे सदैव तत्पर रहेगी।
जखोली अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने कहा कि मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ स्थानों पर ड्यूटी दे रहे कार्मिकों तक अपनी सेवा को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है और साथ ही जनपदीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट, अवधेश सेमवाल ने मुख्य भूमिका अदा की। आज की सेवा कार्यक्रम के अंत मे मंडलीय महासचिव गढ़वाल मंडल नरेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में अंकुश नौटियाल, नीलम बिष्ट, शशि चौधरी, उमेश गार्ग्य, सन्दीप रावत, रणजीत शाह, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद भट्ट, गिरिजेश सेमवाल, कमल सिंह, अजय भट्ट, अवधेश सेमवाल इत्यादि मोर्चे के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा उखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गार्ग्य की माता जी के देहावसान पर मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इससे पूर्व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के द्वारा covid-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए सोमवार को जिला कार्यकारिणी टिहरी गढ़वाल द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. हरीश जगूड़ी जी की अद्यक्षता में वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के माध्यम से चर्चा की गई कि कोरोना काल मे किस तरह से covid-19 से प्रभावित जरूरत मंदो व कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों की मदद की जा सके। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य स्वेच्छा से धनराशि एकत्रित करेंगे, जिससे आवश्यक सेवा सामग्री खरीद कर प्रशासन की मदद से जरूरतमंदो तक पहुँचायी जाएगी।
वेबिनार का संचालन संदीप मैठाणी ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर के द्वारा किया गया। वेबिनार में प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल जी ने कहा कि सयुंक्त मोर्चा पूरे प्रदेश मे सेवा कार्यक्रम चला रहा है जिससे जरूरत मंदो को राशन किट, मास्क, सेनिटाइजर, ऑक्सोमीटर आदि आवश्यक सामग्री पहुंचा रहा है। वेबिनार में गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के इस प्रयास से सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं, मोर्चा पूरे प्रदेश में दूरस्थ स्थानों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व मोर्चे की जनपद इकाई चमोली की ऑनलाइन बैठक भी सम्पन्न हुई, जिलाध्यक्ष पूरन फरस्वाण ने कहा प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर जनपद चमोली में भी सेवा भाव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जल्द ही सहायता सामग्री जिलाधिकारी महोदय को सौंपी जाएगी।
संगठन मंत्री जनपद चमोली अवधेश सेमवाल ने कहा कि जनपद चमोली के सम्पूर्ण ब्लॉक में सहायता के पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा सदैव तत्पर है। समाज के वंचित वर्गों के सहायता भी सेवा भाव कार्यक्रम के तहत की जायेगी. बैठक में जिला उपाध्यक्ष रा.शि.संघ दिलवर रावत, जिला उपाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा राजीव उनियाल, दीपक जोशी, कुलदीप नेगी, मेहरवान सिंह पंवार, माखन लाल, विनय रावत, सतीश कुमार, ज्योति नौटियाल आदि उपस्थित रहे। कोटद्वार इकाई मोर्चा की बेबीनार आयोजन भी की गई जिसमें इकाई अध्यक्ष डॉ. योगेश रूवाली की अध्यक्षता में सरदार नरेश सिंह व सभी पदाधिकारी मोजूद रहे।
Discussion about this post