posted on : जुलाई 31, 2021 7:55 अपराह्न
रुड़की। नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उनका विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम नगर निगम में आयोजित हुआ, जिसमें मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने उनका सम्मान करते हुए नगर में दी गयी उनकी लंबी सेवाओं के लिए उनके कार्यों को सराहा। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि राजेंद्र कुमार ने तीन दशक से अधिक समय रहकर नगर की सेवा की।
मेयर गौरव गोयल ने उनके सेवानिवृत्त होने पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा नगर निगम के सभी सफाई कर्मियों को नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए उनके कार्यों को सराहा। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने उन्हें अपनी बधाई दी एवं उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निगम के सफाई कर्मी ही असली हीरो हैं, जो नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाएं रखने के लिए पूरी लगन से कार्य करते हैं। अब स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है तो हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने नगर रुड़की को एक बार फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इस अवसर पर शेखर शर्मा लेखाधिकारी, संजीव बाल्मीकि, सनाती बिरला, रामेश्वर प्रसाद बाल्मीकि, घनश्याम बिरला, जगदीश बाल्मीकि, राकेश लहरा, विनय लहरा, विजय गब्बर, अनिल लहरा, रवि कुमार, रविंद्र, बन्नी, उमेश आदि अनेक सफाई कर्मी मौजूद रहे।
Discussion about this post