पौड़ी : कालागढ़ (चिकित्सालय भवन सिंचाई विभाग कालागढ़) में 04 अक्टूबर 2021 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में स्थानीय/क्षेत्रीय लोगों के लाभार्थ केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनओं/नीतियों की जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि मंत्री वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा उत्तराखण्ड सरकार डॉ. हरक सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में कालागढ़ (चिकित्सालय भवन सिंचाई विभाग कालागढ़) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर स्थल पर अपने विभागीय स्टाल/प्रदर्शनी लगाते हुए बहुउद्देशीय शिविर/ जनता दरबार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि स्थानीय/क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी/लाभ प्राप्त हो सके। कहा कि शिविर में स्टाल स्वयं विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार किया जायेगा।