posted on : मई 21, 2021 5:38 अपराह्न
पौड़ी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल मनोज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा ई-संजीवनी एप्प के माध्यम से आम जन मानस को चिकित्सा सलाह दी जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 104 हैल्पलाइन सेवा भी संचालित है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस आशा, ए.एन.एम./एम.एल.एच.पी. के द्वारा ई-संजीवनी एप्प के संबंध में तथा 104 हैल्पलाईन सेवा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Discussion about this post