posted on : जून 11, 2021 9:19 अपराह्न
सतपुली। विकासखंड द्वारीखाल के अन्तर्गत सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर एक मैक्स 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग बारह बजकर तीस मिनट पर सतपुली से नैणी की ओर जा रही मैक्स ग्राम शीला के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक मोहन सिंह के दस वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों व एसडीआरएफ टीम सतपुली ने घायलों को निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
जबकि शकुंतला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह उम्र 43 वर्ष ग्राम सिलड़ी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायल अंजली देवी पत्नी मंदीप सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम गडिगांव, विशाल पुत्र तिरुपति लाल उम्र 20वर्ष ,ग्राम सीला, भगवती देवी पत्नी राम सिंह उम्र 90 वर्ष ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह उम्र 48वर्ष, ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम नैणी,और भरत सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 63 वर्ष ग्राम पाटली का अस्पताल में उपचार चल रहा है । उपजिलाधिकारी सतपुली सन्दीप कुमार द्वारा अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल पूछा गया और दुर्घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटनास्थल का भी जायजा लिया ।
Discussion about this post